ख्वाहिश
| ख्वाहिश | |
|---|---|
| शैली | ड्रामा प्रेम कहानी |
| निर्माणकर्ता | एकता कपूर |
| विकासकर्ता | बालाजी टेलीफिल्म्स |
| निर्देशक | मुज़म्मिल देसाई |
| रचनात्मक निर्देशक | निवेदिता बासु |
| अभिनीत | प्रिया बाथीजा यासिर शाह |
| थीम संगीत रचैयता | नवाब आरज़ू |
| प्रारंभ विषय | रेखा राव |
| मूल देश | भारत |
| मूल भाषा(एँ) | हिन्दी उर्दू |
| सीजन की सं. | १ |
| एपिसोड की सं. | १५३ |
| उत्पादन | |
| निर्माता | एकता कपूर शोभा कपूर |
| उत्पादन स्थान | मुम्बई दुबई |
| संपादक | विकास शर्मा खुर्शीद रिज़वी प्रेम राज |
| कैमरा स्थापन | मल्टी-कैमरा |
| प्रसारण अवधि | २०-२३ मिनट |
| उत्पादन कंपनी | बालाजी टेलीफिल्म्स |
| मूल प्रसारण | |
| नेटवर्क | सोनी टीवी |
| प्रसारण | १६ जुलाई २००७ – २४ अप्रैल २००८ |
ख्वाहिश एक भारतीय हिन्दी प्रेम कहानी धारावाहिक है। इस धारावाहिक का प्रसरण १६ जुलाई २००७ को रात ०९:०० बजे सोनी टीवी पर हुआ। इस धारावाहिक का निर्माण एकता कपूर एवं शोभा कपूर ने अपनी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स के द्वारा किया है।[1] इस धारावाहिक में प्रिया बाथिजा और यासिर शाह मुख्य पात्र की भूमिका निभा रहे है।
कहानी
ये धारावाहिक एक भारतीय मुस्लिम परिवार जो दुबई में रहते है उनकी कहानी है। आफरीन एक सीधी सादी लड़की है जिसका निकाह कबीर खान से हो जाता है। वह कबीर खान से गर्भवती होती है मगर तकदीर को कुछ और ही मंजूर होता है। कबीर की एक अकस्मात में मृत्यु हो जाती है। कबीर की घर वाले आफरीन की रजामंदी के बाद उसकी निकाह कबीर खान के छोटे भाई अज़ान खान से करवा देते है। ये धारावाहिक आफरीन और अज़ान के निकाह के बाद की ज़िंदगी को दर्शाती है।
पात्र
- प्रिया बाथिजा - आफरीन खान
- यासिर शाह - अज़ान खान
- सुमीत सचदेव - कबीर खान