सामग्री पर जाएँ

खनियाधाना

खनियाधाना
Khaniyadhana
खनियाधाना is located in मध्य प्रदेश
खनियाधाना
खनियाधाना
मध्य प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 25°01′52″N 78°07′37″E / 25.031°N 78.127°E / 25.031; 78.127निर्देशांक: 25°01′52″N 78°07′37″E / 25.031°N 78.127°E / 25.031; 78.127
देश भारत
राज्यमध्य प्रदेश
ज़िलाशिवपुरी ज़िला
क्षेत्रफल
 • कुल5 किमी2 (2 वर्गमील)
जनसंख्या (2011)
 • कुल15,877
भाषा
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड473990

खनियाधाना (Khaniyadhana) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के शिवपुरी ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है। ब्रिटिश राज काल में यह नगर खनियाधाना रियासत की राजधानी थी।[1][2]

खनियाधाना रियासत

ब्रिटिश राज के काल में यह बुंदेल राजपूतों द्वारा शासित रियासत थी, जिसे खनियाधाना रियासत कहा जाता था। खनियाधाना इस रियासत की राजधानी थी। 1947 में भारतीय स्वतंत्रता से पहले महाराज खलकसिंह जूदेव इस रियासत के शासक थे।

मन्दिर व वातावरण

खनियाधाना अपने आठ जैन मन्दिरों के लिए जाना जाता है। निकटवर्ती दो दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्रों "गोलकोट जी" और "पचराई जी" के लिए भी विख्यात हैं। खनियाधाना के पास पर्यटकों के लिए अनेक सुंदर झरने और जंगल हैं। सीता पाटा यहां प्रसिद्ध है। प्रत्येक वर्ष यहां शिवरात्रि का मेला लगता है।

जनसांख्यिकी

भारत की 2011 जनगणना के अनुसार खनियाधाना में 15,877 निवासी थे, जिसमें से 8,284 पुरुष और 7,593 स्त्रियाँ थीं। खनियाधाना में औसत साक्षरता दर 72.26% है, पुरुष साक्षरता 82.61% है, और महिला साक्षरता 61.04% है। यहाँ 15.83% आबादी 6 साल से कम उम्र की है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ