क्योंकि सास भी कभी बहू थी
| क्योंकि सास भी कभी बहू थी | |
|---|---|
| निर्माणकर्ता | एकता कपूर |
| विकासकर्ता | बालाजी टेलीफिल्म्स |
| लेखक | कथा आर एम जोशी, सलिल सैंड, अनिल नागपाल, कएल चौधरी, मितेश शाह एवं स्वाति शाह स्क्रीनप्ले आर एम जोशी, विपुल मेहता, भाविन पटेल, नयन दासगुप्ता, मितेश शाह, सलिल सैंड, कमलेश कुंती सिंह, अनिल नागपाल, अर्चिता बिस्वास, मृणाल झा व स्वाति शाह डायलॉग दिलीप रावल, आनंद गांधी, संजॉय शेखर, रेखा मोदी, ब्रिज मोहन पाण्डेय एवं विनोद शर्मा |
| निर्देशक |
|
| रचनात्मक निर्देशक |
|
| अभिनीत | नीचे देखें |
| प्रारंभ विषय | क्योंकि सास भी कभी बहू थी प्रिया भट्टाचार्य के द्वारा |
| मूल देश | भारत |
| मूल भाषा(एँ) | हिन्दी |
| एपिसोड की सं. | 1833 |
| उत्पादन | |
| निर्माता | एकता कपूर एवं शोभा कपूर |
| छायांकन | राजू हलसागि, सुदेश कोटिअन, दीपक मलवानकर, संजय मलवानकर, अशोक सलिअन एवं संजय मेमने |
| संपादक | धर्मेश शाह, संजीव शुक्ला, एवं सागर एस नैघोजकर |
| प्रसारण अवधि | २२ मिनट |
| उत्पादन कंपनी | बालाजी टेलीफिल्म्स |
| मूल प्रसारण | |
| नेटवर्क | स्टार प्लस |
| प्रसारण | 3 जुलाई 2000 – 6 नवंबर 2008 |
क्योंकि सास भी कभी बहू थी स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला हिन्दी धारावाहिक था। इसे भारतीय दूरदर्शन दुनिया के सबसे लंबे धारावाहिकों में एक समझा जाता है। वर्ष २००० से २००८ के बीच यह एशिया का सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला धारावाहिक था। इसे अफ़्ग़ानिस्तान में दरी और श्री लंका में सिन्हाला भाषा में डब कर के देखा गया।