कोनयाक लोग
पारम्परिक वेशभूषा में एक कोनयाक मुखिया | |
| विशेष निवासक्षेत्र | |
|---|---|
| नागालैण्ड व अरुणाचल प्रदेश, भारत; बर्मा | |
| भाषाएँ | |
| कोनयाक भाषा | |
| धर्म | |
| ईसाई धर्म | |
| सम्बन्धित सजातीय समूह | |
| अन्य नागा लोग |
कोनयाक (Konyak) पूर्वोत्तर भारत के नागालैण्ड राज्य के नागा समुदाय का एक प्रमुख उपसमुदाय है। यह सभी नागा शाखाओं में सबसे बड़ा माना जाता है। कोनयाक अपने चहरे पर गोदाई की स्याही से पहचाने जा सकते हैं। ऐतिहासिक रूप से यह नागालैण्ड क्षेत्र के सबसे आक्रमक समुदायों में से एक माने जाते थे।[1][2]