केशी

केशी एक प्रसिद्ध दानव था। यह कंस का अनुचर और घोड़े के रूप का दानव था और कश्यप की पत्नी दक्षकन्या दनु के गर्भ से उत्पन्न सभी दानवों में अधिक प्रतापी था। महाभारत के अनुसार इसने प्रजापति की कन्या दैत्यसेना का हरण करके उससे विवाह कर लिया था। इसने वृंदावन में असंख्य गौओं तथा गोपों का वध किया था। अंत में इसे श्रीकृष्ण ने मारा जिससें उनका नाम 'केशव' पड़ा।