सामग्री पर जाएँ

केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण

केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण भारत का एक सांविधिक निकाय (statutory body) है जिसका मुख्य उद्देश्य भारत में जन्तुओं के रख-रखाव और स्वास्थ्य देखभाल के लिए न्यूनतम मानकों तथा मानदंडों को लागू करना है। चिड़ियाघर, वन्य जीवन (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के अनुसार विनियमित तथा राष्ट्रीय चिड़ियाघर नीति, 1992 द्वारा निर्देशित हैं। 1991 में केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण स्थापित करने के लिये वन्य जीवन संरक्षण को संशोधित किया गया था।

चिड़ियाघर प्राधिकरण में एक अध्यक्ष, दस सदस्य एवं एक सदस्य सचिव होता है। प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य वन्य जीव के संरक्षण में राष्ट्रीय प्रयास को पूरा करना है। प्राधिकरण की भूमिका विनियामक की अपेक्षा सुसाध्य बनाने की है। इसलिए, यह ऐसे चिड़ियाघरों को तकनीकी एवं वित्तीय मदद प्रदान करता है जिनमें वन्य जीव प्रबंधन के इच्छित मानक प्राप्त करने की क्षमता है।

प्राधिकरण ने इसके गठन के समय से कुछ मुख्य कदम उठाए हैं जिसमें मुख्य हैं- जैव-प्रौद्योगिकी में अनुसंधान जारी रखने के लिए हैदराबाद में संकटापन्न जीवों के संरक्षण हेतु एक प्रयोगशाला की स्थापना करना, लाल पांडा की नियोजित प्रजनन एवं वनों में इसकी संख्या फिर से सामान्य करना, कुछ खास पशु संस्थानों में रोगों की पहचान हेतु रोग पहचान सुविधाओं का उन्नयन करना।

प्राधिकरण के कार्य

  • चिड़ियाघर में रखे जाने वाले जीवों की देखभाल के लिए उनके आवासों के न्यूनतम मानक स्थापित करना,
  • संस्तुत मानकों एवंमापदंडों के संदर्भ में चिड़ियाघरों के कार्यकरण का मूल्यांकन एवं आकलन करना,
  • चिड़ियाघरों को मान्यता प्रदान करना या उनकी मान्यता रद्द करना,
  • निरन्तर संकटापन्न जीवों के प्रजनन के उद्देश्य को पूरा करने हेतु उनकी पहचान करना और इसकी जिम्मेदारी चिड़ियाघर को सौंपना,
  • प्रजनन उद्देश्य हेतु पशुओं के प्रापण, विनिमय, एवं लोनिंग का समन्वय करना,
  • चिड़ियाघर में रखे गए जानवरों के प्रदर्शन से सम्बद्ध प्राथमिकताओं एवं विषयों की पहचान करना,
  • भारत में एवं भारत के बाहर चिड़ियाघर कार्मिकों के प्रशिक्षण का समन्वय करना,
  • चिड़ियाघरों के उद्देश्य से संरक्षा प्रजनन और शैक्षिक कार्यक्रमों म अनुसधान का समन्वय करना।

चिड़ियाघर महत्त्व

जानवरों के संरक्षण के अलावा, चिड़ियाघर जानवरों की दुर्लभ प्रजातियों के संरक्षण में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। देश के कई चिड़ियाघरों में बीमार, घायल और जंगली जानवरों की देखभाल की जाती है। चिड़ियाघर में जानवरों विशेष तौर पर घायल जानवरों के लिये विशेष सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं और इन जानवरों की देखभाल की जाती है। लुप्तप्राय प्रजातियों को संरक्षित कर देश और विदेश के चिड़ियाघर या ज़ूलॉजिकल पार्क भविष्य की पीड़ी के लिये काफी महत्त्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। जानवरों के व्यवहार, पोषण आवश्यकताओं और प्रजनन चक्र आदि को समझने के लिये चिड़ियाघर एक अनुसंधान प्रयोगशाला के रूप में कार्य करते हैं।

भारत के प्रमुख चिड़ियाघर

केnद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा प्रस्तुत आँकड़ों के अनुसार भारत भर में कुल 145 मान्यताप्राप्त चिड़ियाघर मौजूद हैं। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में वर्ष 1854 में स्थापित 'संगमरमर पैलेस चिड़ियाघर' वर्तमान में देश का सबसे पुराना चिड़ियाघर है।

चिड़ियाघर का नामस्थितिराज्य
नन्दनकानन चिडि़याघर पार्कभुवनेश्वरओड़िशा
असम राज्य ज़ू और बाॅटनिकल गार्डनगुवाहाटीअसम
एलन वन चिडि़याघरकानपुरउत्त्र प्रदेश
अलीपुर चिडि़याघर पार्ककोलेकातापश्चिम बंगाल
आइजोल चिडि़याघरबाअजोलमिजोरम
अमिर्थी चिडि़याघर पार्कवेल्लोरतमिलनाडु
अरिगनर बन्ना चिडि़याघर पार्कचैन्नईतमिलनाडु
भिवानी चिडि़याघरभिवानीहरियाणा
बिरसा डीयर पार्करांचीझारखंड
काला हिरण प्रजनन केंद्र, पिपली मिनी चिडि़याघरकुरुक्षेत्रहरियाणा
चट्ट बिर चिडि़याघरजिरकपुरपंजाब
चैन्नई स्नेक पार्क ट्रस्टचैन्नईतमिलनाडु
चिंकारा प्रजनन केंद्र, कियारुभिवानीहरियाणा
मगरमच्छ प्रजनन केंद्रकुरुक्षेत्रहरियाणा
गोपालपुर चिडि़याघरगोपालपुरहिमाचल प्रदेश
गुलाब बाग और चिडि़याघरउदयपुरराजस्थान
हिसार डीयर पार्कहिसारहरियाणा
इंदिरा गांधी चिडि़याघर पार्कविशाखापत्तनमआंध्र प्रदेश
इंदौर चिडि़याघरइंदौरमध्य प्रदेश
जयपुर चिडि़याघरजयपुरराजस्थान
जवाहरलाल नेहरु बायोलाॅजिकल पार्कबोकारो स्टील सिटीझारखण्ड
झाड़ग्राम चिडि़याघरझाड़ग्रामपश्चिम बंगाल
जीजामाता उद्यानमुंबईमहाराष्ट्र
कांकरिया चिडि़याघरअहमदाबादगुजरात
कानपुर चिडि़याघरकानपुरउत्तरप्रदेश
कुरुक्षेत्र चिडि़याघरकरनालहरियाणा
लखनउ चिडि़याघरलखनउउत्तर प्रदेश
मद्रास मगरमच्छ बैंक ट्रस्टचैन्नईतमिलनाडु
मैत्री बागभिलाईनगरछत्तीसगढ़
मार्बल पैलेस चिडि़याघरकोलेकातापश्चिम बंगाल
मैसूर चिडि़याघरमैसूरकर्नाटक
नेशनल चिडि़याघर पार्कनई दिल्लीदिल्ली
नेहरु चिडि़याघर पार्कहैदराबादतेलंगाना
पद्मजा नायडू हिमालयन चिड़ियाघर पार्कदार्जिलिंगपश्चिम बंगाल
परासनिक कडावू सर्प पार्क
मोर और चिंकारा प्रजनन केंद्ररेवाड़ीहरियाणा
फिसेंट प्रजनन केंद्र बेरवालापंचकुलाहरियाणा
फिसेंट प्रजनन केंद्र मोरनीपंचकुलाहरियाणा
प. जीबी पंत चिडि़याघरनैनितालउत्तराखंड
राजीव गांधी चिडि़याघर पार्कपुणेमहाराष्ट्र
रांची चिडि़याघर पार्करांचीझांरखंड
रोहतकरोहतकहरियाणा
सक्करबाग चिडि़याघर पार्कजूनागढ़गुजरात
संजय गांधी जैविक उद्यानपटनाबिहार
सरथाना चिडि़याघरसूरतगुजरात
सयाजी बाग चिडि़याघरबडोडरागुजरात
सिपाहीजोला वन्यजीव अभयारण्यत्रिपुरात्रिपुरा
श्री वैंकटेस्वरा चिडि़याघर पार्कतिरुपतिआंध्र प्रदेश
टाटा स्अील चिडि़याघर पार्कजमशेदपुरझारखंड
थीम पार्कजमशेदपुरझारखंड
तिरुवनंतपुरमत्रिवेंद्रमकेरल
त्रिशूर चिडि़याघर पार्कत्रिशूरकेरल
गिद्ध संरक्षण और प्रजनन केंद्रपिंजोरहरियाणा