कीर्तिवर्मन (चन्देल)
| कीर्तिवर्मन | |
|---|---|
| परमभट्टारक, महाराधिराज परमेश्वर, कालंजराधिपति | |
| चन्देल राजा | |
| शासनावधि | अनु. 1060-1100 ई. | 
| पूर्ववर्ती | देववर्मन | 
| उत्तरवर्ती | सलक्षणवर्मन | 
| राजवंश | चन्देल | 
| पिता | विजयपाल | 
| माता | भुवनदेवी | 
कीर्तिवर्मन (शा. अनु. 1060-1100 ई.), जिसे कीर्तिवर्मन चन्देल के नाम से भी जाना जाता है, मध्य भारत के चन्देल राजवंश के राजा थे। उनका शासन बुन्देलखंड के जेजाकभुक्ति (वर्तमान मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश) में हुआ करता था। उन्होने कलचुरि वंश के राजा लक्ष्मीकर्ण को पराजित कर चन्देल वंश की शक्ति पुनरार्जित की थी।