कामिनी कौशल
| कामिनी कौशल | |
|---|---|
|  | |
| जन्म | 16 जनवरी 1927 | 
| पेशा | अभिनेत्री | 
कामिनी कौशल (16 जनवरी, 1927) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। वह नीचा नगर (1946) और बिराज बहू (1954) जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए विख्यात हैं। नीचा नगर ने 1946 में कान फ़िल्मोत्सव में पामे डी'ओर को जीता जबकि बिराज बहू के लिये उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
उन्होंने 1946 से 1963 तक फिल्मों में मुख्य नायिका की भूमिका निभाई, जिसमें दो भाई (1947), शहीद (1948), ज़िद्दी (1948 फिल्म), शबनम (1949), नदिया के पार (1948), पारस (1949), नमूना (1949), आरजू (1950), झांझर (1953), आबरू (1953), नाइट क्लब (1958), जेलर (1958), बडे सरकार और गोदान (1963) को उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जाता है।[1] उन्होंने 1963 से चरित्र भूमिकाएँ निभाईं।
व्यक्तिगत जीवन
कामिनी कौशल का जन्म लाहौर में उमा कश्यप के रूप में हुआ था। दो भाइयों और तीन बहनों में वह सबसे छोटी थी। वह केवल सात वर्ष की थी जब उनके पिता की मृत्यु 26 नवंबर 1934 को हुई थी। कामिनी के विवाह के बाद 3 बेटे हुए, राहुल, विदुर और श्रवण।
फिल्मी सफर
चेतन आनंद ने उन्हें अपनी फिल्म नीचा नगर में प्रमुख नायिका की भूमिका दी।[2] इसके बाद, वह लाहौर लौट आईं, लेकिन और फिल्मों के प्रस्ताव आने लगे, इसलिए वह लाहौर से फिल्मांकन के लिए आती थीं। 1947 में उनकी अचानक शादी के बाद, वह अपने पति के साथ बम्बई में बस गईं। वह अपनी शादी के बाद भी मुख्य नायिका के रूप में काम करना जारी रखने वाली पहली अग्रणी नायिका बनी।
1965 में, वह शहीद नामक फिल्म के साथ चरित्र भूमिकाएं निभाने लग गईं। वारिस, विश्वास, यकीन, आदमी और इंसान, गुमराह, उपहार, कैद, भँवर, ताँगेवाला और हीरालाल पन्नालाल में उनके अभिनय को सराहा गया। चरित्र कलाकार के रूप में वह मनोज कुमार की सात फिल्मों में काम की - शहीद, उपकार, पूरब और पश्चिम, सन्यासी, शोर, रोटी कपड़ा और मकान, दस नम्बरी और संतोष।[3] कामिनी कौशल ने 1974 में प्रेम नगर और 1976 में महा चोर में राजेश खन्ना की माँ और दो रास्ते में भाभी की भूमिका निभाई।
प्रमुख फिल्में
| वर्ष | फ़िल्म | चरित्र | टिप्पणी | 
|---|---|---|---|
| 2007 | लागा चुनरी में दाग | ||
| 2003 | चोरी चोरी | ||
| 2000 | हर दिल जो प्यार करेगा | बीजी | |
| 1992 | हमशक्ल | सुनील की माँ | |
| 1989 | संतोष | शांति | |
| 1987 | जलवा | ||
| 1984 | द ज्वैल इन द क्राउन | दूरदर्शन धारावाहिक फ़िल्म | |
| 1983 | पेंटर बाबू | ||
| 1981 | खुदा कसम | ||
| 1980 | टक्कर | ||
| 1979 | बगुला भगत | ||
| 1978 | हीरालाल पन्नालाल | ||
| 1978 | आहूति | ||
| 1978 | दिल और दीवार | ||
| 1978 | स्वर्ग नर्क | विनोद की माँ | |
| 1977 | चाँदी सोना | ||
| 1976 | महा चोर | ||
| 1976 | दस नम्बरी | राधा | |
| 1976 | भँवर | ||
| 1975 | दो झूठ | ||
| 1975 | कैद | ||
| 1975 | सन्यासी | ||
| 1974 | रोटी कपड़ा और मकान | ||
| 1974 | प्रेम नगर | ||
| 1973 | अनहोनी | ||
| 1973 | जैसे को तैसा | विजय की माँ | |
| 1972 | शोर | ||
| 1972 | ताँगेवाला | लक्ष्मी | |
| 1971 | उपहार | अनूप की माँ | |
| 1971 | बिखरे मोती | ||
| 1970 | यादगार | ||
| 1970 | पूरब और पश्चिम | ||
| 1970 | इश्क पर ज़ोर नहीं | उमा देवी | |
| 1969 | विश्वास | नीना | |
| 1969 | मेरी भाभी | शांति | |
| 1969 | एक श्रीमान एक श्रीमती | रमा | |
| 1969 | दो रास्ते | माधवी गुप्ता | |
| 1969 | वारिस | रुक्मनी | |
| 1965 | शहीद | ||
| 1954 | बिरज बहू | ||
| 1953 | चालीस बाबा एक चोर | ||
| 1953 | आस | आशा | |
| 1952 | पूनम | ||
| 1949 | पारस | गीता | |
| 1949 | शाइर | बीना | |
| 1949 | शायर | ||
| 1948 | आग | निर्मला | |
| 1948 | ज़िद्दी | ||
| 1947 | जेल यात्रा | 
नामांकन और पुरस्कार
सन्दर्भ
- ↑ "उस एक्ट्रेस से हुआ था दिलीप कुमार को पहला प्यार, जो पहले ही अपने जीजा से कर चुकी थी शादी". 5 सितम्बर 2018. मूल से 26 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 मार्च 2019.
- ↑ सरदाना, प्रदीप (27 फरवरी 2019). "सबसे अधिक उम्र की अभिनेत्री कामिनी कौशल". मूल से 26 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 मार्च 2019.
- ↑ "जिनके संग देव, राज और प्राण उतरे पर्दे पर". मूल से 26 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 मार्च 2019.
बाहरी कड़ियाँ
- कामिनी कौशल (भारतकोश)
- कामिनी कौशल[मृत कड़ियाँ] (दिव्य हिमाचल)
- नीचा नगर की ‘बिराज बहू’ कामिनी कौशल (दैनिक ट्रिब्यून)
- 80 की उम्र भी हावी नहीं है कामिनी पर