कर्नाटक उच्च न्यायालय

कर्नाटक उच्च न्यायालय कर्नाटक राज्य का न्यायालय है। यह कर्नाटक की राजधानी बंगलौर में स्थित है। न्यायालय की इमारत लाल ईंटो के बनाई गई हैं और कर्नाटक की विधानसभा के सामने स्थित हैं।
इतिहास
कर्नाटक उच्च न्यायालय का इतिहास १८८४ तक पता लगाया जा सकता है, जब इसे मैसूर राज्य (कर्नाटक के पहले का नाम) के लिए मैसूर न्यायालय के रूप में तीन न्यायाधीशों के साथ बनाया गया था। १८८१ में मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति, न्यायालय के सर्वाधिक अधिकार रखने वाले व्यक्ति के रूप में की गई। १९७३ में कर्नाटक उच्च न्यायालय को अपना वर्तमान नाम मिला।