ओलम्पिया में जियस की मूर्ति

ओलम्पिया में जियस की मू्र्ति प्राचीन विश्व के सात आश्चर्यो में से एक है। इस मूर्ति का निर्माण यूनानी मूर्तिकार फ़िडी्यास ने ईसा से ४३२ साल पहले किया था। इस मूर्ति को यूनान के ओलम्पिया में स्थित जियस के मंदिर में स्थापित किया गया था। इस मूर्ति में जियस को बैठे हुई अवस्था में दिखाया गया है। मूर्ति की उंचाई १२ मीटर थी।