एक ही रास्ता (1993 फ़िल्म)
| एक ही रास्ता | |
|---|---|
|  एक ही रास्ता का पोस्टर | |
| निर्देशक | दीपक बहरी | 
| निर्माता | चन्दर सदाना | 
| अभिनेता | अजय देवगन, रवीना टंडन, सईद जाफ़री, रज़ा मुराद | 
| संगीतकार | महेश–किशोर | 
| प्रदर्शन तिथि | 22 अक्तूबर 1993 | 
| देश | भारत | 
| भाषा | हिन्दी | 
एक ही रास्ता 1993 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन फिल्म है। में अजय देवगन, रवीना टंडन, रज़ा मुराद और सईद जाफ़री हैं।
संक्षेप
कुब्ला (रज़ा मुराद) एक आतंकवादी है जो भारत पर शासन करना चाहता है। ऐसा करने के लिए उसे भारतीय सशस्त्र बलों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी चाहिए। इसलिए वह भारतीय सेना अधिकारी विक्रम (मोहनीश बहल) को अपने दल में भर्ती करता है। इस जानकारी को प्राप्त करने के लिए, विक्रम एक और सैनिक को मार देता है और यह सुनिश्चित करता है कि सैनिक करन सिंह (अजय देवगन) को दोषी मान जाये।
 यह सब योजना के अनुसार चल जाता है और करण सिंह भगौड़ा बन जाता है। तब कुब्ला और विक्रम कर्नल चौधरी (सईद जाफ़री) और उनकी बेटी प्रिया (रवीना टंडन) का अपहरण कर लेते हैं। वे भगत सिंह (कुलभूषण खरबंदा) को उस महत्वपूर्ण जानकारी का पता लगाने के लिये ढाई घंटे देते हैं। नहीं तो फिर कर्नल की हत्या हो जाएगी और प्रिया का बलात्कार कर दिया जाएगा। 
मुख्य कलाकार
- अजय देवगन - करन सिंह
- रवीना टंडन - प्रिया चौधरी
- सईद जाफ़री - चौधरी
- देवेन वर्मा - मेहरा
- कुलभूषण खरबंदा - भगत सिंह
- रज़ा मुराद - कुब्ला
- मोहनीश बहल - विक्रम सिंह
- शरत सक्सेना - सेना अधिकारी
संगीत
सभी महेश–किशोर द्वारा संगीतबद्ध।
| क्र॰ | शीर्षक | गीतकार | गायक | अवधि | 
|---|---|---|---|---|
| 1. | "आँख मेरे यार की दुखे" | नक्श लयालपुरी | कविता कृष्णमूर्ति, पंकज उधास | 5:16 | 
| 2. | "आँख मेरे यार की दुखे" (पुरुष) | नक्श लयालपुरी | पंकज उधास | 5:18 | 
| 3. | "कलियों के खिलने का" | रानी मलिक | उदित नारायण, बेला सुलाखे | 5:06 | 
| 4. | "मेरी सीटी बज गई" | गुलशन बावरा | साधना सरगम, कुमार सानु | 4:16 | 
| 5. | "प्यार गजब की चीज है" | देव कोहली | विपिन सचदेव | 6:21 | 
| 6. | "तेरे मेरे प्यार का किस्सा" | कुलवंत जानी | कुमार सानु, बेला सुलाखे | 4:54 | 
| 7. | "यार को मिलने जाना है" | देव कोहली | विनोद राठौड़ | 5:54 |