उप मुख्यमंत्री वह मंत्री हैं जो मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में उनके कुछ कर्तव्यों का निर्वाह कर सकता हैं।[1] इसे मुख्यमंत्री के द्वारा चुना जाता है, और इसका दर्जा कैबिनेट मंत्री के बराबर होता है। साथ ही इन्हें वेतन भी एक कैबिनेट मंत्री के बराबर दिया जाता है। भारत के केवल 13 राज्यों में ही उप मुख्यमंत्री मौजूद हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश के पास 5 उप मुख्यमंत्री हैं, उसके बाद छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, नागालैंड, मध्य प्रदेश, मेघालय, महाराष्ट्र में 2 उप मुख्यमंत्री, और बाकी राज्यों में एक ही उप मुख्यमंत्री हैं। वर्तमान में देश में सबसे ज्यादा उप मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के हैं, जिनकी संख्या 11 है। और इन सभी में केवल एक ही महिला उप मुख्यमंत्री है, जो कि राजस्थान से दिया कुमारी हैं। अब तक के सबसे लंबे पदासीन उप मुख्यमंत्री, अरुणाचल प्रदेश से चौना में रहे हैं।
यह पृष्ठ इस विकिपीडिया लेख पर आधारित है पाठ CC BY-SA 4.0 लाइसेंस के अंतर्गत उपलब्ध है; अतिरिक्त शर्तें लागू हो सकती हैं. छवियाँ, वीडियो और ऑडियो उनके संबंधित लाइसेंस के तहत उपलब्ध हैं।.