सामग्री पर जाएँ

उत्तर प्रदेश पुलिस

उत्तर प्रदेश पुलिस
प्रचलित नामउत्तरप्रदेश पुलिस
उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रतीक चिह्न
उत्तर प्रदेश पुलिस का ध्वज
आदर्श वाक्यसुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा
संस्था जानकारी
स्थापनापूर्वा इलाहबाद और वर्तमान प्रयागराज में
  • 1863; 161 वर्ष पूर्व (1863)
वार्षिक बजट37,398 करोड़ (US$5.46 अरब) (2024–25 est.) [1]
वैधानिक वयक्तित्वसरकारी : सरकारी संस्था
अधिकार क्षेत्र
अधिकार क्षेत्र*राज्य of उत्तर प्रदेश, IN
उत्तर प्रदेश पुलिस बलों का अधिकारक्षेत्र
आकार243,286 कि॰मी2 (93,933.25 वर्ग मील)
जनसंख्या199,812,341 (वर्ष 2011 में)
वैधानिक अधिकारक्षेत्रउत्तर प्रदेश
शासी निकाय[[गृह विभाग]]
गठन घटकPolice Act, 1861
सामान्य प्रकृति
प्रचालन ढांचा
मुख्यालयसिग्नेचर भवन, सेक्टर-7, गोमती नगर एक्सटेंशन, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
राजपत्रित अधिकारीs1,369 (406 आईपीएस अधिकारी और 963 पीपीएस अधिकारी)[2][3]
गैर-राजपत्रित अधिकारी और सिपाहीs231,443[4]
मंत्री responsibleयोगी आदित्यनाथ, (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृह मंत्रालय)
संस्था कार्यपालकप्रशांत कुमार , भारतीय पुलिस सेवा, पुलिस महानिदेशक
चाइल्ड संस्था
Facilities
हेलीकॉप्टरs1[5]
कुत्तेs78[6]
जालस्थल
uppolice.gov.in
पादटिप्पणी
* प्रादेशिक संस्था: देश का वह हिस्सा जहाँ संस्था को कार्य करने का अधिकार है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भारत के राज्य उत्तर प्रदेश में २३६,२८६वर्ग.कि.मी के क्षेत्र में २० करोड़ जनसंख्या (वर्ष 2011 के अनुसार) में न्याय एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु उत्तरदायी पुलिस सेवा है। ये पुलिस सेवा न केवल भारत वरन विश्व की सबसे बड़ी पुलिस सेवा है। सेवा के महानिदेशक-पुलिस की कमान की शक्ति 3.10 लाख के लगभग है जो 75 जिलों में 33 सशस्त्र बटालियनों एवं अन्य विशिष्ट स्कंधों में बंटी व्यवस्था का नियामन करती है। इन स्कंधों में प्रमुख हैं: इंटेलिजेंस, इन्वेस्टिगेशन, एंटी-करप्शन, तकनीकी, प्रशिक्षण एवं अपराध-विज्ञान, आदि।[7]

इतिहास

भारत की वर्तमान पुलिस प्रणाली 1861 के पुलिस अधिनियम के परिणामस्वरूप बनी थी। ये एक्ट 1860 में एच.एम. कोर्ट की अगुवाई में गठित पुलिस आयोग की अनुशंसाओं के बाद अधिनियमित हुआ था। यही कोर्ट उत्तर-पश्चिम प्रांत और अवध प्रान्त के प्रथम पुलिस महानिरीक्षक बने।

पुलिस महकमे का ढांचा निम्नलिखित आठ संगठनों के रूप में खड़ा किया गया था :

  1. प्रांतीय पुलिस
  2. राजकीय रेलवे पुलिस
  3. शहर पुलिस
  4. छावनी पुलिस
  5. नगर पुलिस
  6. ग्रामीण एवं सड़क मार्ग पुलिस
  7. नहर पुलिस
  8. बर्कन्दाज गार्ड (अदालतों की सुरक्षा के लिए)

समय के साथ सिविल पुलिस का विकास होता गया और भारत की स्वतन्त्रता के बाद श्री बी. एन. लाहिरी उत्तर प्रदेश के पहले भारतीय पुलिस महानिरीक्षक बने। अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रदेश पुलिस के कार्य प्रदर्शन को बहुत सराहा गया और इसे देश के पहले पुलिस बल के रूप में 13 नवंबर 1952 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा ‘कलर्स’ प्राप्त करने का गौरवपूर्ण सौभाग्य हासिल है। तभी से इस पुलिस बल ने सांप्रदायिक और सामाजिक सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाए रखने, और अपराध पर नियंत्रण रखने की अपनी गौरवशाली परंपरा को कायम रखा हुआ है ताकि जनमानस के बीच सुरक्षा की भावना समाहित करने और राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।

संगठित अपराध, आर्थिक अपराध इत्यादि से निपटने के लिए प्रदेश पुलिस बल में विशेषज्ञता प्राप्त विभिन्न प्रकोष्ठ अस्तित्व में आए हैं। अपराध विज्ञान, प्रशिक्षण, कम्प्यूटर, दूर संचार, नवीनतम उपकरण, आधुनिक शस्त्र और नए वाहन जैसे तकनीकी साधनों के क्षेत्र में आधुनिकीकरण पर उचित बल दिया जा रहा है।

पुलिस रैंक

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का पद एवं प्रतीक चिन्ह [8][9][10]
बिल्ला
पदवीपुलिस महानिदेशकअतिरिक्त पुलिस महानिदेशक[note 1]पुलिस महानिरीक्षकपुलिस उपमहानिरीक्षकवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक या पुलिस उपायुक्तपुलिस अधीक्षक या पुलिस उपायुक्तअपर पुलिस अधीक्षक या अपर पुलिस उपायुक्त सहायक पुलिस अधीक्षक या सहायक पुलिस आयुक्तसहायक पुलिस अधीक्षक (परिवीक्षाधीन पद: २ साल की सेवा) सहायक पुलिस अधीक्षक (परिवीक्षाधीन पद: १ साल के सेवा)
लघु शब्दडीजीपी एडीजीपी आईजी डीआईजी एसएसपी या डीसीपी एसपी या डीसीपी एडीशनल.एसपी या एडीशनल डीसीपी एएसपी या एसीपी एएसपी एएसपी


राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के पद और प्रतीक चिन्ह
बिल्ला
पदवीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक या पुलिस उपायुक्तपुलिस अधीक्षक या पुलिस उपायुक्तअपर पुलिस अधीक्षक या अपर पुलिस उपायुक्तपुलिस उपाधीक्षक या सहायक पुलिस आयुक्त
लघु शब्दएसएसपी या डीसीपी एसपी या डीसीपी एडीशनल.एसपी या एड.डीसीपी डीएसपी या एसीपी
  • Note:भारतीय राज्य पुलिस सेवा में प्रशासनिक अधिकारियों की पदवियाँ एसीपी/डीएसपी और डीसीपी/एसएसपी के मध्य होती हैं।
    • DIG रैंक पर पदोन्नति पाने के लिए, अधिकारियों को प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता है और इसलिए उन्हें IPS से सम्मानित किया जाता है.
राज्य पुलिस अराजपत्रित अधिकारी रैंक और बिल्ला
बिल्लाबिल्ला-नहीं¹
पदवीपुलिस निरीक्षकसहायक पुलिस निरीक्षक2पुलिस उपनिरीक्षकसहायक पुलिस उपनिरीक्षकपुलिस हवलदार3पुलिस नायक3पुलिस कांस्टेबल
लघु शब्दINS API SI ASI HC SC PC
  • ¹ पुलिस कांस्टेबल के पास खाकी वर्दी के अलावा कोई प्रतीक चिन्ह नहीं होता है।
  • 2यह रैंक केवल महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस में मौजूद है [11][12]
  • 3इस रैंक के लिए कंधे के प्रतीक चिन्ह का उपयोग महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस द्वारा किया जाता है[11][12]
  • Note: कई अलग-अलग भारतीय राज्य पुलिस विभागों के विभिन्न नियमों के अनुसार शेवरॉन का रंग पैटर्न और आकार भिन्न हो सकता है।

मंडल एवं जिले

ये सूची पुलिस क्षेत्रों,मंडलों और उनमें आने वाले जिलों की है:

पुलिस क्षेत्रों, मंडलों और अधीनस्थ जिलों की सूची
# मंडल # क्षेत्र # जिले
1 लखनऊ1 लखनऊ1 लखनऊ
2 उन्नाव
3 सीतापुर
4 हरदोई
5 रायबरेली
6 खीरी
2 अयोध्या

1

फैज़ाबाद
2 बाराबंकी
3 सुल्तानपुर
4 अंबेडकर नगर

5

अमेठी

2

बरेली1 बरेली1 बरेली
2 शाहजहांपुर
3 पीलीभीत
4 बदायुं
2 मुरादाबाद1 मुरादाबाद
2


अमरोहा

3 रामपुर
4 बिजनौर

5

संभल

3 मेरठ1 मेरठ1 मेरठ
2 बागपत
3 गाज़ियाबाद
4 बुलंदशहर
5 गौतम बुद्ध नगर

6

हापुड़

2

सहारनपुर1 सहारनपुर
2 मुज़फ्फरनगर

3

शामली

4

आगरा1 आगरा1 आगरा
2 मथुरा
3 फिरोज़ाबाद
4 मैनपुरी
2 अलीगढ़1 अलीगढ़
2 हाथरस
3 एटा
4 कासगंज (कांशीराम नगर)
5 कानपुर1 कानपुर1 कानपुर नगर
2 कानपुर देहात
3 औरैया
4 कन्नौज
5 फर्रुखाबाद
6 इटावा
2 झांसी1 झांसी
2 जालौन (उरई)
3 ललितपुर
6 प्रयागराज1 प्रयागराज1 प्रयागराज
2 कौशांबी
3 प्रतापगढ़
4 फतेहपुर
2 चित्रकूट (बांदा) 1 चित्रकूट
2 हमीरपुर
3 बांदा
4 महोबा
7 वाराणसी1 वाराणसी1 वाराणसी
2 चंदौली
3 जौनपुर
4 गाज़ीपुर
2 मिर्ज़ापुर1 मिर्ज़ापुर
2 भदोही
3 सोनभद्र
3 आज़मगढ़1 आज़मगढ़
2 मऊ
3 बलिया
8 गोरखपुर1 गोरखपुर1 गोरखपुर
2 महाराजगंज
3 कुशीनगर
4 देवरिया
2 बस्ती1 बस्ती
2 सिद्धार्थ नगर
3 संत कबीर नगर (खलीलाबाद)
3 देवीपट्टन (गोंडा) 1 गोंडा
2 बलरामपुर
3 श्रावस्ती
4 बहराइच
कुल क्षेत्र ८कुल मंडल १८कुल जिले ७५


सन्दर्भ

  1. "Uttar Pradesh Budget Analysis 2020–21" (PDF). prsindia.org. 2020. मूल (PDF) से 2 मार्च 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अप्रैल 2023.
  2. "LIST OF INDIAN POLICE SERVICE OFFICER IN UTTAR PRADESH CADRE". उत्तर प्रदेश पुलिस. मूल से 18 August 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अप्रैल 2023.
  3. "LIST OF PROVINCIAL POLICE SERVICE OFFICER IN UTTAR PRADESH CADRE". उत्तर प्रदेश पुलिस. मूल से 6 सितम्बर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अप्रैल 2023.
  4. "Nominal Roll System – Uttar Pradesh Police". उत्तर प्रदेश पुलिस. मूल से 10 October 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अप्रैल 2023.
  5. "UP Police to get a chopper to keep eye on Naxalite activity – Indian Express". archive.indianexpress.com. मूल से 4 सितम्बर 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अप्रैल 2023.
  6. "UP Police begins hunt for special sleuths to sniff out danger, criminals". हिन्दुस्तान टाइम्स. 7 दिसम्बर 2018. मूल से 5 जुलाई 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 August 2020.
  7. आधिकारिक जालस्थल Archived 2009-04-27 at the वेबैक मशीन - उत्तर प्रदेश पुलिस
  8. "Police Ranks" (PDF). Maharashtra Police. अभिगमन तिथि August 14, 2017.
  9. "Governance of Kerala Police". Kerala Police. अभिगमन तिथि August 14, 2017.
  10. "Police Ranks and Badges". Odisha Police. अभिगमन तिथि August 15, 2017.
  11. "Maharashtra Police" (PDF).
  12. "Mumbai Police".

UP डायल 100 का नाम बदलकर 112


सन्दर्भ त्रुटि: "note" नामक सन्दर्भ-समूह के लिए <ref> टैग मौजूद हैं, परन्तु समूह के लिए कोई <references group="note"/> टैग नहीं मिला। यह भी संभव है कि कोई समाप्ति </ref> टैग गायब है।