सामग्री पर जाएँ

ईशा गुप्ता

ईशा गुप्ता

2017 में ईशा गुप्ता
जन्म 4 नवम्बर 1985 (1985-11-04) (आयु 38)[1]
ग्रेटर नोएडा, भारत[2]
पेशा अभिनेत्री, मॉडल
कार्यकाल 2007-अबतक

ईशा गुप्ता (जन्म ४ नवम्बर १९८५) एक भारतीय अभिनेत्री है जो हिन्दी फ़िल्मों में कार्यरत है। उन्होंने २००७ में मिस इण्डिया इन्टरनेशनल का ख़िताब जीता था। उन्होंने देश को मिस इंटरनेशनल २००७ प्रतियोगिता में पेश किया। २०१२ में महेश भट्ट ने उन्हें तिन फ़िल्मों के समझौते पर विशेष फ़िल्म्स का हिस्सा बना लिया व देशमुख की फ़िल्म जन्नत 2 से बड़े पर्दे पर उतरी. वे भट्ट की फ़िल्म राज़ 3डी व प्रकाश झा की चक्रव्यूह में भी नज़र आई।

प्रारंभिक जीवन

ईशा गुप्ता दिल्ली के एक बिजनेसमैन की बेटी है। इनकी मां एक हाउसवाइफ है। इनका एक भाई है जिसका नाम करण गुप्ता है तथा छोटी बहन जिसका नाम नेहा गुप्ता है। ईशा गुप्ता की शुरुआती पढ़ाई ब्लू बेस्ट इंटरनेशनल स्कूल से हुई है। इन्होंने मास मीडिया में कर्नाटका से कोर्स किया है।

फ़िल्में

साल फ़िल्म किरदार टिप्पणी
2012जन्नत 2डॉ॰ झान्वी सिंह तोमर
2012राज़ 3डीसंजना कृष्णा
2012चक्र व्यूरिया मेनन
2013गोरी तेरे प्यार मेंनिशा"धत तेरे की" गीत में विशेष उपस्थिति
2014हम शक्लसडॉ॰ शिवानी गुप्ता
2015बेबी"बेपरवाँ" गीत में विशेष उपस्थिति
2016रुस्तमप्रीति मखीजा
2016तुतक तुतक तुतियाडॉ॰ शिवानी गुप्ता"रेल-गाड़ी" गीत में विशेष उपस्थिति
2017कमांडो 2मारिया/विक्की चड्डाविलेन
2017बादशाहो

2019 || टोटल धमाल ||||||

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर ईशा गुप्ता