सामग्री पर जाएँ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय

इलाहाबाद उच्च न्यायालय

इलाहाबाद में उच्च न्यायालय भवन
स्थापना 17 मार्च 1866 (आगरा में)
1869 (इलाहाबाद में)
अधिकार क्षेत्र भारत
स्थान मुख्य शाखा: प्रयागराज
स्थायी शाखा: लखनऊ
निर्देशांक25°27′11″N 81°49′14″E / 25.45306°N 81.82056°E / 25.45306; 81.82056निर्देशांक: 25°27′11″N 81°49′14″E / 25.45306°N 81.82056°E / 25.45306; 81.82056
निर्वाचन पद्धतिभारत के सर्वोच्च न्यायाधीश एवं सम्बंधित राज्य के राज्यपाल की सलाह के साथ राष्ट्रपति
प्राधिकृतभारत का संविधान
निर्णय पर अपील हेतु भारत का सर्वोच्च न्यायलय
न्यायाधीशको कार्यकाल 62 वर्ष की आयु में आवश्यक सेवानिवृत्ति
पदों की संख्या 160
{स्थायी 76; अतिरिक्त 84}
जालस्थलwww.allahabadhighcourt.in
मुख्य न्यायाधीश
वर्तमान अरुण भंसाली
कार्य प्रारम्भ ५ फरवरी २०२४

इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का उच्च न्यायालय है। भारत में स्थापित सबसे पुराने उच्च न्यायालयों में से एक है। यह १८६९ से कार्य कर रहा है।

इतिहास

इलाहाबाद उच्च न्यायालय मूल रूप से ब्रिटिश राज में भारतीय उच्च न्यायालय अधिनियम 1861 के अन्तर्गत आगरा में 17 मार्च 1866 को स्थापित किया गया था। उत्तरी-पश्चिमी प्रान्तों के लिए स्थापित इस न्यायाधिकरण के पहले मुख्य न्यायाधीश थे सर वाल्टर मॉर्गन। सन् 1869 में इसे आगरा से इलाहाबाद स्थानान्तरित किया गया। 11 मार्च 1919 को इसका नाम बदल कर 'इलाहाबाद उच्च न्यायालय' रख दिया गया।[1]

2 नवम्बर 1925 को अवध न्यायिक आयुक्त ने अवध सिविल न्यायालय अधिनियम 1925 की गवर्नर जनरल से पूर्व स्वीकृति लेकर संयुक्त प्रान्त विधानमण्डल द्वारा अधिनियमित करवा कर इस न्यायालय को अवध चीफ कोर्ट के नाम से लखनऊ में प्रतिस्थापित कर दिया। काकोरी काण्ड का ऐतिहासिक मुकद्दमें का निर्णय अवध चीफ कोर्ट लखनऊ में ही दिया गया था।

25 फरवरी 1948 को, उत्तर प्रदेश विधान सभा ने एक प्रस्ताव पारित कर राज्यपाल द्वारा गवर्नर जनरल को यह अनुरोध किया गया कि अवध चीफ कोर्ट लखनऊ और इलाहाबाद हाई कोर्ट को मिलाकर एक कर दिया जाये। इसका परिणाम यह हुआ कि लखनऊ और इलाहाबाद के दोनों (प्रमुख व उच्च) न्यायालयों को 'इलाहाबाद उच्च न्यायालय' नाम से जाना जाने लगा तथा इसका सारा कामकाज इलाहाबाद से चलने लगा। हाँ इतना जरूर हुआ कि हाई कोर्ट की एक स्थाई बेंच लखनऊ में बनी रहने दी गयी जिससे सरकारी काम में व्यवधान न हो।

जब उत्तराखण्ड के राज्य का गठन 2000 में हुआ, उच्च न्यायालय के कार्यक्षेत्र में से उत्तराखण्ड के तेरह जिले निकाल कर उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय से सम्बद्ध कर दिये गये जिसका मुख्यालय नैनीताल में है।

हिन्दी में निर्णय की प्रति

दिसम्बर २०१८ में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने निर्णय लिया है कि वर्ष २०१९ के जनवरी माह से सभी निर्णयों की हिन्दी में अनूदित प्रति भी उपलब्ध करायी जाएगी। [2][3]

वर्ष २०१६ में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की १५०वीं वर्षगांठ पर समर्पित सटैम्प शीट

मुख्य न्यायधीश

क्रमांक मुख्य न्यायाधीश कार्यकाल
1वाल्टेर मॉर्गन1866–1871
2रॉबर्ट स्टुअर्ट1871–1884
3विलियम कॉमर पैथराम1884–1886
4जॉन एज1886–1898
5लुइस एडिन केर्शौ1898
6आर्थर स्ट्राचे1898–1901
7जॉन स्टानले1901–1911
8हेनरी जॉर्ज रिचर्ड्स1911–1919
9एडवर्ड ग्रिमवुड मेयर्स1919–1932
10शाह मुहम्मद सुलेमान1932–1937
11जॉन गिब थॉम1937–1941
12इक़बाल अहमद1941–1946
13कमल कांत वर्मा1946–1947
स्वतन्त्रता के पश्चात
14बिधु भूषण मलिक1947–1955
15ओ. एच. मूथाम1955–1961
16मनुलाल चुन्नीलाल देसाई1961–1966
17वशिष्ठ भार्गव25 फरवरी 1966 – 7 अगस्त 1966
18नसरुल्लाह बेग1966–1967
19विद्याधर गोविन्द ओक1967–1971
20शशि कांत वर्मा1971–1973
21धातृ शरण माथुर1973–1974
22कुंवर बहादुर अस्थाना1974–1977
23डी. एम्. चंद्रशेखर1977–1978
24सतीश चंद्र1978–1983
25महेश नारायण शुक्ल1983–1985
26हृदय नाथ सेठ1986
27कलमञ्जे जगन्नाथ शेट्टी1986–1987
28द्वारका नाथ झा1987
29अमिताव बनर्जी1987–1988
30ब्रह्म नाथ काटजू1988–1989
31बी. पी. जीवन रेड्डी1990–1991
32मनोज कुमार मुख़र्जी1991–1993
33एस. एस. लोधी1994–1995
34ए. लक्ष्मण राव1995–1996
35डी. पी. महापात्र1996–1998
36एन. के. मित्रा1999–2000
37श्यामल कुमार सेन8 May 2000 – 24 November 2002
38तरुण चटर्जी31 January 2003 – 26 August 2004
39अजय नाथ रे11 January 2005 – 26 January 2007
40हेमंत लक्ष्मण गोखले7 March 2007 – 8 March 2009
41चंद्रमौली कुमार प्रसाद20 March 2009 – 7 February 2010
42फ़र्डिनो रेबेल्लो26 June 2010 – 30 July 2011
43सय्यद रफात आलम4 August 2011 – 8 August 2012
44शिवा कीर्ति सिंह17 October 2012 – 18 September 2013
45धनञ्जय यशवंत चंद्रचूड़31 अक्टूबर 2013 – 12 मई 2016
46दिलीप बाबासाहेब भोसले30 जुलाई 2016 – 23 अक्टूबर 2018
47गोविन्द माथुर14 नवम्बर 2018 – 48राजेश बिंदल49-}pritiger divakar

50- manoj kumar gupta

सन्दर्भ

  1. प्रयागराज उच्च न्यायालय का इतिहास[मृत कड़ियाँ]
  2. "जनवरी से हिंदी में भी उपलब्ध होगा इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला". मूल से 28 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 दिसंबर 2018.
  3. Allahabad High Court amends rules to allow procuring Hindi translations of Judgments, Orders

बाहरी कड़ियाँ