सामग्री पर जाएँ

इन्दु शर्मा अंतर्राष्ट्रीय कथा सम्मान

यह लेख आज का आलेख के लिए निर्वाचित हुआ है। अधिक जानकारी हेतु क्लिक करें।
यू॰के॰कथा सम्मान का प्रतीक चिह्न

यू के कथा सम्मान इंदु शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा दिया जाने वाला साहित्य सम्मान है। यह सम्मान १९९५ से प्रतिवर्ष कहानी संग्रह या उपन्यास की एक उत्कृष्ट कृति को दिया जाता है। उत्कृष्ट कृति का निर्णय एक निर्णायक मंडल करता है। इस सम्मान के निर्णय की प्रक्रिया में संस्था के भारतीय प्रतिनिधि सूरज प्रकाश करीब २५० साहित्य प्रेमियों, संपादकों एवं लेखकों को पत्र लिख कर उनसे संस्तुतियाँ मँगवाते हैं, एक सर्वसामान्य सूची बनती है, पुस्तकें ख़रीदी जाती हैं, उनकी छटनी होती है और अंत में १० से १२ किताबें रह जाती हैं जो निर्णायक मंडल को पढ़ने के लिये भेजी जाती हैं। निर्णायक मंडल के नाम सार्वजनिक नहीं किए जाते हैं।

इस पुरस्कार के अंतर्गत दिल्ली - लंदन - दिल्ली आने जाने का हवाई टिकट (एअर इंडिया द्वारा प्रायोजित) इंगलैंड के लिये वीसा शुल्क, एक स्मृति चिह्न, लंदन में एक सप्ताह तक रहने की सुविधा तथा लंदन के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण आदि शामिल होता है।[1] यह पुरस्कार साहित्यकार को लंदन में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाता है।

रचनाकार वर्ष कृति कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यक्रम के अध्यक्ष कार्यक्रम स्थल
गीतांजलिश्री१९९५ अनुगूँज (कहानी संग्रह) डॉ॰ धर्मवीर भारतीजगदम्बा प्रसाद दीक्षित एअर इंडिया भवन मुंबई
धीरेन्द्र अस्थाना१९९६ उस रात की गंध (कहानी संग्रह) कमलेश्वरजगदम्बा प्रसाद दीक्षितएअर इंडिया भवन मुंबई
अखिलेश१९९७ शापग्रस्त (कहानी संग्रह) राजेन्द्र यादवकन्हैया लाल नंदनएअर इंडिया भवन मुंबई
देवेन्द्र१९९८ शहर कोतवाल की कविता (कहानी संग्रह) मनोहर श्याम जोशीज्ञानरंजनएअर इंडिया भवन मुंबई
मनोज रूपड़ा१९९९ दफ़न और अन्य कहानियाँ (कहानी संग्रह) गोविन्द मिश्रकामतानाथएअर इंडिया भवन मुंबई
चित्रा मुद्गल२००० आवां (उपन्यास) डॉ॰गिरीश कर्नाडजगदंबा प्रसाद दीक्षित नेहरू सेंटर, लंदन
संजीव२००१ जंगल जहाँ शुरू होता है (उपन्यास) डॉ॰ गिरीश करनाड डॉ॰ केशरीनाथ त्रिपाठीनेहरू सेंटर, लंदन
ज्ञान चतुर्वेदी२००२ बारामासी (उपन्यास) नीलम अहमद बशीरपी.सी.हलदरनेहरू सेंटर, लंदन
एस.आर.हरनोट२००३ दारोश तथा अन्य कहानियाँ (कहानी संग्रह) जगदम्बा प्रसाद दीक्षित पी.सी.हलदरनेहरू सेंटर, लंदन
विभूति नारायण राय२००४ तबादला (उपन्यास) रवीन्द्र कालियापवन कुमार वर्मानेहरू सेंटर, लंदन
प्रमोद कुमार तिवारी२००५ डर हमारी जेबों में (उपन्यास) पवन कुमार वर्मानेहरू सेंटर, लंदन
असग़र वजाहत२००६ कैसी आगी लगाई (उपन्यास) टोनी मैकल्टी रजत बागचीहाउस ऑफ़ लॉर्ड्स, लंदन
महुआ माझी२००७ मैं बोरिशाइल्ला (उपन्यास)[2]टोनी मैकल्टी मोनिका मेहता हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स, लंदन
नासिरा शर्मा२००८ कुइयाँजान (उपन्यास)[3]टोनी मैकल्टी आसिफ़ इब्राहिम हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स, लंदन
भगवानदास मोरवाल२००९ रेत (उपन्यास) टोनी मैकल्टी हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स, लंदन
हृषीकेश सुलभ१९१० वसंत के हत्यारे (कहानी संग्रह)
विकास कुमार झा१९११ मैकलुस्कीगंज (उपन्यास) हाउस ऑफ कॉमन्स
प्रदीप सौरभ१९१२ तीसरी ताली (उपन्यास)) हाउस ऑफ कॉमन्स
पंकज सुबीर२०१३महुआ घटवारिन और अन्य कहानियाँहाउस ऑफ कॉमन्स
सुंदर चन्द ठाकुर२०१४पत्थर पर दूबआज़ाद भवन, नई दिल्ली

सन्दर्भ

  1. "17वें इंदु शर्मा कथा सम्मान की घोषणा". वेब दुनिया. मूल से 27 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 अक्टूबर 2014.
  2. "हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स में एक बार फिर हिन्दी की गूँज". साहित्य कुंज. मूल (एचटीएम) से 1 मई 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ६ अप्रैल २००९. |access-date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  3. "नासिरा शर्मा को इंदु शर्मा कथा सम्मान" (एसएचटीएमएल). बीबीसी. अभिगमन तिथि ६ अप्रैल २००९. |access-date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)