आयतनमितीय फ्लास्क


आयतनमितीय फ्लास्क (आयतनमापी फ्लास्क या अंशांकित फ्लास्क) एक प्रकार का प्रयोगशाला फ्लास्क, एक निश्चित तापमान पर एक सटीक आयतन रखने हेतु अंशांकित किया जाता है। आयतनमितीय फ्लास्क का उपयोग सटीक तनुता और मानक विलयन प्रस्तुत करने हेतु किया जाता है। ये फ्लास्क प्रायः नाश्पाती के आकार के होते हैं, एक सपाट तल के साथ, और काच या प्लास्टिक से बने होते हैं।