आईएनएस चक्र २
![](https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/50/INS_Chakra_SSN_attribute_Ajai_Shukla.jpg/300px-INS_Chakra_SSN_attribute_Ajai_Shukla.jpg)
आईएनएस चक्र-२ (INS Chakra II या К-152 Nerpa) भारतीय नौसेना की नाभिकीय शक्ति से चलने वाली पनडुब्बी है। यह 8,140-टन वाली आक्रमणकारी पनडुब्बी है। इसे 4 अप्रैल 2012 को विशाखापत्तनम में भारतीय सेना को सुपुर्द किया गया।
कुछ विशिष्टताएँ
- वजन - 8140 टन
- लंबाई-110 मीटर
- समुद्र में इसकी रफ्तार - 43 किमी प्रति घंटा