अष्टमुडी झील
| अष्टमुडी झील | |
|---|---|
|   अष्टमुडी झील | |
| स्थान | कोल्लम ज़िला, केरल | 
| निर्देशांक | 8°59′N 76°36′E / 8.983°N 76.600°Eनिर्देशांक: 8°59′N 76°36′E / 8.983°N 76.600°E | 
| मुख्य अन्तर्वाह | कल्लड़ा नदी | 
| जलसम्भर | 1,700 कि॰मी2 (1.8×1010 वर्ग फुट) | 
| द्रोणी देश |  भारत | 
| सतही क्षेत्रफल | 61.4 कि॰मी2 (661,000,000 वर्ग फुट) | 
| अधिकतम गहराई | 6.4 मी॰ (21 फीट) | 
| जल आयतन | 76,000,000,000 कि॰मी3 (2.7×1021 घन फुट) | 
| सतही ऊँचाई | 10 मी॰ (33 फीट) | 
| द्वीप | मन्रो द्वीप चवरा दक्षिण | 
| अभिहीत: | 19 August 2002 | 
अष्टमुडी झील भारत के केरल राज्य के केरल अनूपझील क्षेत्र की एक अनूप झील है। इसका आकार आठ-भुजाओं वाला है, जिस से इसका नाम पड़ा है। यह पर्यटकों में लोकप्रिय है और केरल अनूझीलों में भ्रमण करने वालों के लिये एक आरम्भिक बिन्दु है।[1][2][3] झील का पारिस्थितिक तंत्र अनूठा है और यह भारत के महत्वपूर्ण आर्द्रभूमि क्षेत्रों में से एक है और रामसर सम्मेलन की सूची में शामिल है।[4]
झील के दोनो तटों और उस से जुड़ी हुई नहरों के किनारों पर नारियल और ताड़ के वृक्ष उगे हुए हैं और स्थान-स्थान पर गाँव-कस्बे हैं। कोल्लम एक ऐतिहारिक बंदरगाही नगर है जो झील के दाएँ (पूर्वी) किनारे पर है। यहाँ से आलापुड़ा (आलेप्पी) तक एक नाव-सेवा चलती है। झील पर पर्यटकों के लिये हाउसबोट सेवा भी उपलब्ध है जो झीलों व नहरों से होती हुई कई गाँवो के समीप से निकलती है - यह ८ घंटों की यात्रा सैलानियों को स्थानीय सौन्दर्य से परिचित कराती है। जलमार्ग पर मछुआरों द्वारा लगाये गये चीनी-शैली के मछली पकड़ने के जाल दिखते हैं।[1][5][6]
चित्रदीर्घा
 झील से कोल्लम का दृश्य झील से कोल्लम का दृश्य
 झील में एक हाउसबोट झील में एक हाउसबोट
 
 कोल्लम नाव और चीनी मछली पकड़ने के जाल कोल्लम नाव और चीनी मछली पकड़ने के जाल
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
- ↑ अ आ http://www.hotelskerala.com/ashtamudi/facilities.htm Archived 2008-06-02 at the वेबैक मशीन Back water Retreat Ashtamudi
- ↑ http://www.wwfindia.org/about_wwf/what_we_do/freshwater_wetlands/our_work/ramsar_sites/ashtamudi_lake.cfm Archived 2007-12-17 at the वेबैक मशीन Ashtamudi Lake
- ↑ "संग्रहीत प्रति" (PDF). मूल (PDF) से 21 जुलाई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 मई 2016.
- ↑ "The List of Wetlands of International Importance" (PDF). The Secretariat of the Convention on Wetlands (Ramsar, Iran, 1971) Rue Mauverney 28, CH-1196 Gland, Switzerland. मूल से 2 जनवरी 2008 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 2008-01-07.
- ↑ http://www.indiainfoweb.com/kerala/lakes/ashtamudi-lake.html Archived 2012-12-29 at the वेबैक मशीन Ashtamudi Lake
- ↑ http://www.kazhakuttom.com/kollam.htm Archived 2012-06-11 at the वेबैक मशीन Kollam at a Glance