अष्टभुज
![](https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/5a/Basic_octagon.svg/220px-Basic_octagon.svg.png)
![](https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/e5/Regular_polygon_8_annotated.svg/220px-Regular_polygon_8_annotated.svg.png)
अष्टभुज (Octagon)ज्यामिति की एक आकृति है
परिभाषा
8 सरल रेखाओं से बंद आकृति को अष्टभुज कहते हैं।
अष्टभुज के प्रकार
- सम अष्टभुज (Regular Octagon)
- बिषम अष्टभुज (Irregular Octagon)
सम अष्टभुज
![](https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/f7/Regular_Octagon_Inscribed_in_a_Circle.gif/220px-Regular_Octagon_Inscribed_in_a_Circle.gif)
जिस बहुभुज की आठों भुजाएं समान हों तथा आठों अंतः कोण सामान हों उसे सम अष्टभुज कहते हैं।
विषम अष्टभुज
जिस अष्टभुज की सभी भुजाएं सामान न हों उसे विषम अष्टभुज कहते हैं।
अष्टभुज की विशेषताएं
- सम अष्टभुज के शीर्ष एक वृत्तीय होते हैं।
- अष्टभुज के अंतः कोणों का योग =(२.भुजाओं की संख्या -४)समकोण =2.8-4 समकोण =16-4 =12 समकोण
- सम अष्टभुज का प्रत्येक अंतः कोण =अंतः कोणों का योग /8=12/8समकोण=12.90 अंश /8=1080/8=135 अंश