अर्ध (संख्या)
परिमेयता | परिमेय |
---|---|
चिह्न | ½ |
अभ्यावेदन | |
दशमलव | 0.5 |
निरन्तर भग्नांक | [0; 1, 1] या [0; 2] |
द्व्याधारित | 0.1 |
षोडशाधारित | 0.8 |

अर्ध एक से दो को विभाजित करने के फलस्वरूप या किसी भी संख्या को उसके द्विगुण से विभाजित करने के फलस्वरूप उत्पन्न एकक अलघुकरणीय भग्नांक है। अर्ध अक्सर गणितीय समीकरणों, व्यंजनों, मापों आदि में दिखता है। अर्ध को समद्विभाजित किसी वस्तु का एक भाग भी कहा जा सकता है।