सामग्री पर जाएँ

अब्बास टायरवाला

अब्बास टायरवाला

अब्बास टायरवाला
जन्म 15 मई 1974 (1974-05-15) (आयु 50)
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
पेशापटकथा लेखक, गीतकार, निर्देशक
कार्यकाल 2001–वर्तमान
जीवनसाथी पाखी टायरवाला

अब्बास टायरवाला (जन्म:15 मई 1974) भारतीय पटकथा लेखक, गीतकार और निर्देशक हैं।[1] उन्होंने 2000 के दशक की शुरुआत में पटकथा लेखक और संवाद लेखक के रूप में अपनी शुरुआत की। इसमें मकबूल (2003) और मुन्ना भाई एमबीबीएस (2003) जैसी पुरस्कार विजेता फ़िल्में शामिल रहीं।

उन्होंने 2008 में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म जाने तू ... या जाने ना के साथ एक निर्देशक के रूप में अपनी शुरुआत की। यह आलोचनात्मक और व्यावसायिक रूप से सफल रही और इसमें ए॰ आर॰ रहमान द्वारा प्रशंसित गीत-संगीत भी शामिल थे।

जीवनी

अब्बास टायरवाला का जन्म 15 मई 1974 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने 2000 की फिल्म दिल पे मत ले यार के लिए गीतकार के रूप में काम करना शुरू किया। अशोका (2001) से उन्होंने फिल्मों के लिए संवाद लिखने शुरू किये। 2008 में कॉमेडी फिल्म जाने तू ... या जाने ना के साथ उन्होंने निर्देशन की शुरुआत की।

सन्दर्भ

  1. "Abbas Tyrewala". The New York Times. 2014. मूल से 2014-12-15 को पुरालेखित.