अदिति महाविद्यालय
अदिति महाविद्यालय | |
---|---|
Aditi Mahavidyalaya.jpg | |
Aditi Mahavidyalaya logo | |
Aditi Mahavidyalaya logo | |
आदर्श वाक्य: | सर्वे सत्यम प्रतिष्ठिताम |
स्थापित | १९९४ |
प्रकार: | |
प्रधानाचार्य: | डॉ. ममता शर्मा |
शिक्षक: | 59+ |
अवस्थिति: | दिल्ली, भारत |
परिसर: | शहरी |
जालपृष्ठ: | www.amv94.org |
अदिति महाविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बद्ध एक महिला कॉलेज है। यह नई दिल्ली के बवाना क्षेत्र में दिल्ली-औचंदी रोड पर स्थित है।[1] वर्ष १९९४ में स्थापित यह कॉलेज दिल्ली में उच्च शिक्षा का एक प्रमुख संस्थान है।[2]
पाठ्यक्रम
कॉलेज मुख्य रूप से निम्नलिखित पाठ्यक्रमों में स्नातक की डिग्री प्रदान करता है:[1]
- कला स्नातक (बी.ए.) (ऑनर्स) भूगोल
- कला स्नातक (बी.ए.) (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार
- कला स्नातक (बी.ए.) (ऑनर्स) सामाजिक कार्य
- कला स्नातक (बी.ए.) कार्यक्रम
- बैचलर ऑफ कॉमर्स (बी.कॉम.)
- बैचलर ऑफ कॉमर्स (बी.कॉम.) (ऑनर्स)
- स्नातक के प्राथमिक शिक्षा (बी.एल.एड.)
गतिविधियाँ और संस्कृति
कॉलेजों में विभिन्न घटनाओं का आयोजन होता है,[3] जिनमें से कुछ नीचे सूचीबद्ध हैं-
- नव्य - यह कॉलेज की वार्षिक पत्रिका है, जो छात्रों को अपने कौशल और प्रतिभा दिखाने का अवसर देती है।
- आरोही - यह बी. एल. एड. विभाग द्वारा संचालित समाचार पत्र है।
- अदिति-समाचार - यह हिंदी पत्रकारिता विभाग द्वारा प्रकाशित न्यूजलेटर है।
- उत्सव - उत्सव कॉलेज में हर साल मनाया जाने वाला वार्षिक महोत्सव है, जिसमें छात्र भाग लेते हैं और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करते हैं, जैसे नृत्य,गायन प्रतियोगिता और अन्य घटनाक्रम।
संदर्भ
- ↑ अ आ "Aditi Mahavidyalaya - University of Delhi". du.ac.in. मूल से 21 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 July 2014.
- ↑ "In Delhi's Aditi Mahavidyalaya, there's less campus and more country". Times of India. मूल से 27 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 July 2014.
- ↑ "Various Activities in the College". amv94.org. मूल से 27 July 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 July 2014.